📅 गुरुवार, 9 जुलाई 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
रेस्टोरेंट में दिनदहाड़े चोरी, 25-30 हजार की नकदी ले उड़ा आरोपी; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात पंजाब जाएगी पुलिस टीम नशे के पूरे नेटवर्क पर शिकंजा सोलानी पुल का इंतजार खत्म! नवंबर से पहले दौड़ेंगे वाहन, मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया दावा “सीनियर लाइन में, जूनियर सिंहासन पर!” रुड़की । मोहर्रम के अवसर पर गंग नहर कोतवाली में पुलिस उपाधीक्षक सुश्री ओशिन जोशी की अध्यक्षता में नगर क्षेत्र के सभी मुस्लिम समुदाय के अखाड़ों के… देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी रुड़की की वायर निर्माण इकाई पर राज्य कर विभाग का शिकंजा, फर्जी बिलों से जीएसटी चोरी का खुलासा सार्वजनिक सड़क पर कब्जे की कोशिश? कृष्ण कुंज विहार में गड़े लोहे के पिलरों पर बवाल!

पुलिस ने किया बन्धा रोड निवासी नशा तस्कर, समीर को गिरफ्तार

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 3 दिसंबर 2025 (7 महीने पहले) 👁 4.5K बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
पुलिस ने किया बन्धा रोड निवासी नशा तस्कर, समीर को गिरफ्तार

रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। नशा तस्कर पिछले काफी लंबे समय से नशा बेचकर भोले भाले नौजवानों और बच्चों की जिंदगी बर्बाद करने में लगा हुआ था।

आपको बता दे कि पिछले काफी दिनों से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि एक नशा तस्कर समीर (33) पुत्र इम्तियाज निवासी बेल्डा हाल निवासी महीग्रन बांदा रोड लंबे समय से नशा तस्करी का काम कर रहा है।

कल शाम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सोलानी पार्क के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान पुलिस को एक एक्टिवा आता दिखाई दिया जिसको पुलिस कर्मियों ने रोकने का इशारा किया लेकिन एक्टिवा सवार पुलिस को देखकर भागने लगा पुलिस ने तुरंत ही एक्टिवा सवार युवक का पीछा किया और उसको हिरासत में ले लिया। जब सख्ति से पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना नाम समीर निवासी माहिगिरान बन्धा रोड बताया।

स्कूटी की तलाशी लेने पर नशा तस्कर समीर के पास से 50.27 ग्राम स्मैक,एक एक्टिवा,एक मोबाइल,एक इलेक्ट्रीकल तराजू बरामद हुई है जिसकी कीमत लाखो में बतायी बतायी गयी है। पुलिस ने आरोपी को आज मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। आरोपी ने बताया है कि आरोपी बरेली से स्मैक लाकर इलाके में बेचता है। सूत्रों की माने तो आरोपी पिछले काफी लंबे समय से नशे का कारोबार कर रहा है और आरोपी के तार और भी कही जुड़े हुए है। आरोपी ने नशा बेचकर काफी मोटी रकम भी कमाई है।

पुलिस टीम मे शामिल एस, एस आई, मनोज गैरोला, चौकी प्रभारी सौत बी आनंद मेहरा, हेड कांस्टेबल नूर हसन, हेड कांस्टेबल प्रवीण चौधरी, कांस्टेबल इतेन्द ध्यानी, रविंद्र सिंह