📅 शनिवार, 15 अगस्त 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
हरिद्वार पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस मेहंदी डोरी की रस्म के साथ हुआ उर्स का आगाज । स्वतंत्रता दिवस से पूर्व हरिद्वार पुलिस का सघन चेकिंग अभियान उर्स मेले को लेकर कलियर पुलिस ने तेज की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद राष्ट्र एकता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश नजूल जमीन पर ‘निर्माण का खेल’! तिरंगे की शान में गूंजा रुड़की, भाजपा की तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब बरेली से झंडा लेकर 150 जायरीनों का जत्था पहुंचा कलियर,

हरिद्वार पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 15 अगस्त 2026 (2 घंटे पहले) 👁 33 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
हरिद्वार पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

हरिद्वार पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
पुलिस अधीक्षक अपराध ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर दिलाई शपथ, वीर शहीदों को किया नमन
उत्कृष्ट कार्य और सराहनीय सेवाओं के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न पदकों से किया गया सम्मानित
रुड़की/हरिद्वार। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरिद्वार पुलिस द्वारा पूरे जनपद में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध हरिद्वार सुश्री निशा यादव ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द में ध्वजारोहण किया और उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा देश को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया। पुलिस कर्मियों को मिष्ठान वितरित कर उन्हें और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के विभिन्न स्तरों पर पदक एवं प्रशस्ति प्राप्त करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए सम्मानित किया गया। वहीं, क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर संजय चौहान द्वारा पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में ध्वजारोहण किया गया। जनपद के सभी थाना एवं पुलिस कार्यालयों में भी ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।
15 अगस्त 2026 के अवसर पर सम्मानित होने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी
मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक (विशिष्ट कार्य हेतु)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह
पुलिस अधीक्षक अभय कुमार सिंह
पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ (सेवा के आधार पर)
क्षेत्राधिकारी शिशुपाल सिंह नेगी
क्षेत्राधिकारी संजय चौहान
निरीक्षक गोविंद कुमार
पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ (विशिष्ट कार्य हेतु)
फायर सर्विस चालक अर्जुन सिंह
उपनिरीक्षक शाहजाद अली
मुख्य आरक्षी सोनू कुमार
आरक्षी आबिद
उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक
मुख्य आरक्षी मंगल सिंह
आरक्षी नरेंद्र नेगी
आरक्षी दीपक चंद्र
आरक्षी हर्ष उनियाल
मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार
मुख्य आरक्षी अंकित रावत
आरक्षी नितिन कुमार
पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र
मुख्य आरक्षी राकेश कुमार
26 जनवरी 2026 को चयनित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी
पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ (विशिष्ट कार्य हेतु)
एसपी ट्रैफिक/क्राइम निशा यादव
एएसपी सिटी अभय कुमार सिंह
निरीक्षक शांति कुमार
निरीक्षक प्रदीप बिष्ट
फायरमैन दिनेश कुमार
आरक्षी राहुल आर्या
आरक्षी दीप गौड़
पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ (सेवा के आधार पर)
क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र प्रसाद बलूनी
पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ (सेवा के आधार पर)
निरीक्षक हितेश कुमार
मुख्य आरक्षी पूर्ण सिंह रावत
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और आमजन की सेवा के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया।