📅 गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
रुड़की विधानसभा से पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक शर्मा चुनाव मैदान में उतार सकते हैं अग्निवीर भर्ती को लेकर रुड़की में बदला यातायात प्लान, रुड़की में पानी की बोतलों और कोल्ड ड्रिंक पर जमकर हो रही ओवररेटिंग तेज रफ्तार कार का कहर, कई राहगीरों को मारी टक्कर ई-रिक्शा और कार की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन की मौत कॉपीराइट विवाद में दिल्ली की टीम ने रुड़की में कई ठिकानों पर की छापेमारी अमरोहा स्थित फार्म हाउस पर बिना अनुमति प्रवेश का आरोप, पॉपुलर के बाग में छापेमारी, 280 किलो गोमांस बरामद एक आरोपी गिरफ्तार, आठ गोवंशीय पशुओं को कराया गया

तेज बारिश और हवा के कारण सड़क पर गिरा पेड़, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 17 अगस्त 2026 (1 महीने पहले) 👁 61 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
तेज बारिश और हवा के कारण सड़क पर गिरा पेड़, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

तेज बारिश और हवा के कारण सड़क पर गिरा पेड़, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

गोल चक्कर के समीप पेड़ गिरने से यातायात हुआ बाधित, कई घंटे की मशक्कत के बाद फायर यूनिट ने सड़क कराई सुचारू

रुड़की। देर रात तेज बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण गोल चक्कर के समीप एक पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ के सड़क पर गिरने से यातायात बाधित हो गया। गनीमत रही कि जिस समय पेड़ गिरा, उस दौरान वहां से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही रुड़की फायर यूनिट की टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने कटर की मदद से पेड़ को छोटे-छोटे हिस्सों में काटकर सड़क से हटाने का कार्य शुरू किया।

कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर यूनिट के कर्मचारियों ने पेड़ को पूरी तरह सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कराया। इस दौरान टीम ने सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था का भी ध्यान रखा, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात हुई तेज बारिश और हवा के कारण पेड़ अचानक सड़क पर आ गिरा था। समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने से यातायात व्यवस्था को जल्द बहाल कर लिया गया।

मौके पर फायर यूनिट के कर्मचारी विपिन सिंह एवं हरिश चंद सहित टीम मौजूद रही।