📅 सोमवार, 9 नवंबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
पहाड़ों में उतरे आचार्य बालकृष्ण, किसानों के लिए तलाश रहे खेती की नई राह सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्राओं को दिया सेवा, स्वच्छता और संस्कारों का संदेश रुड़की विधानसभा से पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक शर्मा चुनाव मैदान में उतार सकते हैं अग्निवीर भर्ती को लेकर रुड़की में बदला यातायात प्लान, रुड़की में पानी की बोतलों और कोल्ड ड्रिंक पर जमकर हो रही ओवररेटिंग तेज रफ्तार कार का कहर, कई राहगीरों को मारी टक्कर ई-रिक्शा और कार की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन की मौत कॉपीराइट विवाद में दिल्ली की टीम ने रुड़की में कई ठिकानों पर की छापेमारी

मच्छी मोहल्ले में चोरों का आतंक, गाड़ियों के शीशे तोड़कर नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 9 नवंबर 2026 (7 घंटे पहले) 👁 189 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
मच्छी मोहल्ले में चोरों का आतंक, गाड़ियों के शीशे तोड़कर नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी

मच्छी मोहल्ले में चोरों का आतंक, गाड़ियों के शीशे तोड़कर नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी

रुड़की। रुड़की के मच्छी मोहल्ले में शातिर चोरों ने रात के अंधेरे में खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने गाड़ियों के शीशे तोड़कर अंदर रखी नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, मछली सप्लाई का काम करने वाले एक वाहन चालक ने बताया कि वह रात करीब दो बजे बीएचईएल से वापस लौटा था। इसके बाद उसने अपनी गाड़ी मच्छी मोहल्ले में खड़ी कर दी। सुबह जब वह गाड़ी के पास पहुंचा तो उसके शीशे टूटे हुए मिले। साथ ही गाड़ी के अंदर रखे सामान को भी खंगाला गया था। वाहन चालक के मुताबिक, गाड़ी में रखी करीब 13 हजार रुपये की नकदी गायब थी।
बताया जा रहा है कि चोरों ने पास में खड़े एक ट्रक को भी निशाना बनाया। ट्रक का शीशा तोड़कर उसमें रखे जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। वाहन चालक की ओर से पुलिस को तहरीर भी दी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने के साथ ही मामले की जांच कर रही है।
लगातार गाड़ियों को निशाना बनाए जाने से क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल है। अब पुलिस जांच के बाद ही चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का पता चल सकेगा।