📅 शनिवार, 21 नवंबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
पहाड़ों में उतरे आचार्य बालकृष्ण, किसानों के लिए तलाश रहे खेती की नई राह सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्राओं को दिया सेवा, स्वच्छता और संस्कारों का संदेश रुड़की विधानसभा से पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक शर्मा चुनाव मैदान में उतार सकते हैं अग्निवीर भर्ती को लेकर रुड़की में बदला यातायात प्लान, रुड़की में पानी की बोतलों और कोल्ड ड्रिंक पर जमकर हो रही ओवररेटिंग तेज रफ्तार कार का कहर, कई राहगीरों को मारी टक्कर ई-रिक्शा और कार की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन की मौत कॉपीराइट विवाद में दिल्ली की टीम ने रुड़की में कई ठिकानों पर की छापेमारी

रुड़की से दल्लावाला नई बस सेवा का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और खानपुर विधायक उमेश कुमार ने संयुक्त रूप से दिखाई हरी झंडी

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 3 जून 2026 (5 महीने पहले) 👁 299 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
रुड़की से दल्लावाला नई बस सेवा का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और खानपुर विधायक उमेश कुमार ने संयुक्त रूप से दिखाई हरी झंडी

रुड़की खानपुर विधानसभा को नई बस सेवा की सौगात खानपुर विधायक उमेश कुमार के दुवारा दी गयी है,,

रुड़की से दल्लावाला के लिए नई बस सेवा का शुभारंभ कर दिया गया। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा और खानपुर विधायक उमेश कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।

इस नई सेवा से रुड़की और आसपास के ग्रामीण इलाकों के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। स्थानीय लोगों ने लंबे समय से इस रूट पर बस सेवा की मांग की थी। शुभारंभ के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में यात्री मौजूद रहे।

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि सरकार का फोकस आखिरी छोर तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट पहुंचाना है। वहीं विधायक उमेश कुमार ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक और कदम बताया। उमेश कुमार ने कहा कि रुड़की ,से दल्लावाला तक इस बस सेवा से ढंढेरा , लंढोरा, औऱ रुड़की लक्सर मार्ग से जुड़े दर्जनों गांव के यात्रियों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा

नई बस सेवा शुरू होने से दल्लावाला, रुड़की और आसपास के गांवों के लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी।

विधायक उमेश कुमार और परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने बस को हरी झंडी दिखाने के बाद बस में सवार हुए और मिलेट्री चौराहे तक दोनों ने एक सीट पर बैठकर सफर किया , इस दौरान दोनों नेताओ के समर्थक भी बस में वजूद रहे,