📅 गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
रुड़की विधानसभा से पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक शर्मा चुनाव मैदान में उतार सकते हैं अग्निवीर भर्ती को लेकर रुड़की में बदला यातायात प्लान, रुड़की में पानी की बोतलों और कोल्ड ड्रिंक पर जमकर हो रही ओवररेटिंग तेज रफ्तार कार का कहर, कई राहगीरों को मारी टक्कर ई-रिक्शा और कार की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन की मौत कॉपीराइट विवाद में दिल्ली की टीम ने रुड़की में कई ठिकानों पर की छापेमारी अमरोहा स्थित फार्म हाउस पर बिना अनुमति प्रवेश का आरोप, पॉपुलर के बाग में छापेमारी, 280 किलो गोमांस बरामद एक आरोपी गिरफ्तार, आठ गोवंशीय पशुओं को कराया गया

रुड़की भारतीय किसान यूनियन टोड़ा की एक बैठक आज रुड़की नगर निगम हाल में आयोजित की गई बैठक में क्षेत्र के लोग भारी संख्या में पहुंचे साथ ही इस दौरान…

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 3 जून 2026 (4 महीने पहले) 👁 3.9K बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
रुड़की भारतीय किसान यूनियन टोड़ा की एक बैठक आज रुड़की नगर निगम हाल में आयोजित की गई बैठक में क्षेत्र के लोग भारी संख्या में पहुंचे साथ ही इस दौरान…

सभी लोग के द्वारा भारतीय किसान यूनियन टोड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन को शुभकामनाएं दी गई और कहा कि हम लोग आशा करते हैं कि सचिन टोड़ा किसने की आवाज उठाने का काम करेंगे क्योंकि यह पहले भी लगातार किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते रहे हैं

नाजिम बाबू खाताखेती ने भी कहा जिस तरह से हमारे संगठन के साथ काम समय में क्षेत्र के लोगों ने जुड़ने का काम किया है वह अपने आप में दिखता है कि हमारा संगठन किसानो की आवाज उठाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ता हमारे द्वारा हर समस्या का समाधान कराया जाता है क्योंकि किसान देश का अन्नदाता है जब देश का किसान ही परेशान रहेगा तो देश किस तरह से आगे बढ़ेगा

भारतीय किसान यूनियन एकता के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट फरमान त्यागी ने कहा सचिन टोड़ा ने अपने किसान संगठन का आज विस्तार किया है हम सभी किसान संगठनों के नेताओं ने उनको बधाई दी और आने वाले समय में सब लोग एक ताकत के साथ मिलकर किसानों की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे

सभी किसान संगठन आज एक मंच पर है सब लोगों का मकसद सिर्फ किसानों की लड़ाई लड़ना है और उनकी आवाज उठाना है उत्तराखंड में जो भी समस्याएं किसानो की होगी सभी समस्याओं का समाधान करने समाधान करने के लिए हम सब लोगों के द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा!

भारतीय यूनियन टोड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन टोड़ा ने कहा आज हमारे संगठन की स्थापना हुई है इससे पहले भी हमारे द्वारा कुछ मीटिंग कई गांव में की गई उसमें भी भारी संख्या में लोग पहुंचे थे इस मीटिंग में भी काफी संख्या में लोग पहुंचे हैं

आज हमारे निमंत्रण पर अनेक भारतीय किसान यूनियन संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष काफी संख्या में पहुंचे उनके द्वारा भी हमें शुभकामनाएं दी गई और कहा हम सब लोग मिलकर किसानों की समस्याओं का समाधान करने का काम करेंगे उनकी हर लड़ाई को लड़ने का काम भी हमारे द्वारा किया जाएगा

एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को भी दिया गया जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उनको अवगत कराया गया और कहा जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान कराया जाए