📅 गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
रुड़की विधानसभा से पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक शर्मा चुनाव मैदान में उतार सकते हैं अग्निवीर भर्ती को लेकर रुड़की में बदला यातायात प्लान, रुड़की में पानी की बोतलों और कोल्ड ड्रिंक पर जमकर हो रही ओवररेटिंग तेज रफ्तार कार का कहर, कई राहगीरों को मारी टक्कर ई-रिक्शा और कार की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन की मौत कॉपीराइट विवाद में दिल्ली की टीम ने रुड़की में कई ठिकानों पर की छापेमारी अमरोहा स्थित फार्म हाउस पर बिना अनुमति प्रवेश का आरोप, पॉपुलर के बाग में छापेमारी, 280 किलो गोमांस बरामद एक आरोपी गिरफ्तार, आठ गोवंशीय पशुओं को कराया गया

रुड़की भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेलपुर में 140 बीघा भूमि पर बनाई जा रही अवैध कॉलोनी पर आखिरकार आज हरिद्वार विकास प्राधिकरण का बुलडोजर…

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 21 अप्रैल 2026 (5 महीने पहले) 👁 1.9K बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
रुड़की भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेलपुर में 140 बीघा भूमि पर बनाई जा रही अवैध कॉलोनी पर आखिरकार आज हरिद्वार विकास प्राधिकरण का बुलडोजर…

साथ ही बनाई गई अवैध दुकानों को सील कर दिया गया। पिछले लंबे समय से विकसित की जा रही यह कॉलोनी कहीं ना कहीं विवादों में बनी रही है।

जिस समय 140 बीघा में खड़े हरे भरे पेड़ों को रातों-रात काट दिए गए थे उस दौरान भी यह विकसित की जा रही कॉलोनी चर्चाओं में रही। कमाल की बात तो यह है कि इस विकसित की जा रही कॉलोनी में सबसे बड़ा खेल तो तब हो गया जब इस कॉलोनी के बाहर बनाई गई दुकानों पर एक किसान यूनियन के बड़े-बड़े बोर्ड लगा दिए गए और उस पर प्रदेश कार्यालय लिख दिया गया लेकिन हरिद्वार विकास प्राधिकरण की VC सोनिका मीणा के सख्त आदेशों के सामने किसी भी यूनियन की नहीं चली और इस पूरे खेल का भाड़ा फोड़ भी हो गया।

आज हरिद्वार विकास प्राधिकरण की टीम ने पूरे लॉ लस्कर के साथ पहुंचकर अवैध रूप से विकसित की जा रही इस कॉलोनी पर बुलडोजर चला दिया और बाहर बनाई गई अवैध रूप से दुकानों को भी सील कर दिया गया। दुकानों पर किसान यूनियन के प्रदेश कार्यालय का बोर्ड लगाकर लोगों को भ्रमित किया जा रहा था उसकी आड़ में इस कॉलोनी को अवैध रूप से बनायी जा रही थी। लेकिन HRDA की VC ने साफ संदेश देते हुए कहा कि अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी क्योंकि यह भोले भाले लोगों के साथ कहीं न कही बड़ा खिलवाड़ है। प्लाट लेने वाले व्यक्ति अपनी जीवन भर की जमा पूंजी प्लाट लेने में लगा देते हैं और उनको सुख सुविधा के नाम पर ठग लिया जाता है यह नहीं चलेगा।