📅 बुधवार, 26 अगस्त 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
सिविल अस्पताल में लावारिस मिला ढाई साल का मासूम, बाल कल्याण समिति को सौंपा गणेशपुर दोहरे हत्याकांड का हुआ खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार स्विफ्ट कार की चेकिंग में खुला करोड़ों की डिजिटल मनी ट्रेल का राज, ‘मगध साइबर गैंग’ के पांच आरोपी गिरफ्तार सिविल लाइंस में नजूल भूमि पर हो रहे निर्माणों पर उठे सवाल कैंप में आसान नक्शा पास कराने के दावे, दफ्तर पहुंचते ही व्यवस्था के अलग रंग! तालाब किनारे सहबान को गोली मारकर भागा हमलावर, गांव में मचा हड़कंप रुड़की में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या खबर का असर: नींद से जागा जल संस्थान, चंद घंटों में गड्ढे भरने पहुंची जेसीबी

रूड़की भारतीय ब्राह्मण समाज महिला शाखा के द्वारा श्री गार्डन आदर्शनगर में हरियाली तीज का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 27 जुलाई 2025 (1 साल पहले) 👁 1.2K बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
रूड़की भारतीय ब्राह्मण समाज महिला शाखा के द्वारा श्री गार्डन आदर्शनगर में हरियाली तीज का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

समाज की संरक्षिका सुदेश शर्मा, ममता शर्मा, अनीता शर्मा एवं नीलम शर्मा ने हरियाली तीज का महत्व बताते हुए अपना प्रेरक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में प्रकृति हरा भरा स्वरूप धारण कर जीवन को आनंदपूर्वक जीने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम में पारंपरिक लोकगीत गाए गए तथा संगीत आधारित भिन्न भिन्न खेलों का आनन्द लिया और पुरस्कार प्राप्त किए। समाज की वरिष्ठ महिलाओं ने भी आधुनिक संगीत और खेलों में नई पीढ़ी का पूरा साथ दिया और कहा कि समय के साथ साथ नई नई चीजें आती ही हैं फिर भी हमें कभी भी अपने संस्कारों को नहीं छोड़ना चाहिए। सभी ने घेवर और भोजन का आनंद लिया और अध्यक्ष दीपा कौशिक ने सभी बहनों को हरियाली तीज की बधाई तथा शुभकामनाएं दी तथा धन्यवाद ज्ञापित किया। महामंत्री पुष्पा शर्मा, कोषाध्यक्ष रीमा शर्मा, मिथिलेश शर्मा, पूनम शर्मा, दीपशिखा शर्मा, सीमा शर्मा, गौरी शर्मा, अरुणिमा शर्मा, अनीता कौशिक, रचना शर्मा, दीपा गौतम, नीरा कपिल, रेनू शर्मा, सुलक्षणा सेमवाल, राधा शर्मा, नीलम शर्मा, निशा शर्मा, गार्गी कौशिक, नेहा, मानवी कौशल, स्वस्तिका, आरूषी, शर्मिला शर्मा, मीरा भारद्वाज, शालू शर्मा, प्रिया शर्मा आदि सैंकड़ों महिलाओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।