📅 बुधवार, 26 अगस्त 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
सिविल अस्पताल में लावारिस मिला ढाई साल का मासूम, बाल कल्याण समिति को सौंपा गणेशपुर दोहरे हत्याकांड का हुआ खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार स्विफ्ट कार की चेकिंग में खुला करोड़ों की डिजिटल मनी ट्रेल का राज, ‘मगध साइबर गैंग’ के पांच आरोपी गिरफ्तार सिविल लाइंस में नजूल भूमि पर हो रहे निर्माणों पर उठे सवाल कैंप में आसान नक्शा पास कराने के दावे, दफ्तर पहुंचते ही व्यवस्था के अलग रंग! तालाब किनारे सहबान को गोली मारकर भागा हमलावर, गांव में मचा हड़कंप रुड़की में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या खबर का असर: नींद से जागा जल संस्थान, चंद घंटों में गड्ढे भरने पहुंची जेसीबी

रुड़की//आज कलियर शरीफ में जामिया हमदर्द के वाइस चांसलर प्रोफेसर एम. अफशार आलम ने पहुंच कर देश की तरक्की और अमन के लिए दुआ मांगी

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 16 जून 2025 (1 साल पहले) 👁 2.3K बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
रुड़की//आज कलियर शरीफ में जामिया हमदर्द के वाइस चांसलर प्रोफेसर एम. अफशार आलम ने पहुंच कर देश की तरक्की और अमन के लिए दुआ मांगी

प्रोफेसर एम. अफशार आलम ने कलियर शरीफ साबिर साहब की जियारत कर दरगाह में चादर भी चढ़ाई।

उन्होंने कहा मैं काफी समय से कलियर शरीफ आने की कोशिश कर रहा था आज कई सालों बाद मैं साबिर साहब के दरबार में पहुंचा हूं। साबिर साहब के दरबार में सच्चे दिल से जो मन्नत मांगता है उसकी मन्नत पूरी होती है। मैंने जो मन्नत मांगी थी वह मन्नत मेरी पूरी हुई है।

उन्होंने कहा आज मुझे देहरादून जाना था लेकिन पहले मैंने साबिर साहब की दरगाह में आने का फैसला किया और मुझे यहां पहुंच कर काफी अच्छा लगा और बहुत सुकून भी मिला। मैंने मुल्क के साथ-साथ जामिया हमदर्द और पूरी दुनिया के लिए भी दुआ की है। जिस तरह से पूरी दुनिया के हालात चल रहे है उनको देखते हुए मैने अमन के लिए दुआ मांगी है जल्द से जल्द पूरी दुनिया के हालात ठीक हो और हमारा मुल्क और ज्यादा तरक्की करें।

वाइस चांसलर प्रो.एम. अफशार आलम ने कहा कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में कलियर शरीफ आना चाहिए कलियर शरीफ में हमेशा साबिर पाक सबको नवाज़ते है।

प्रोफेसर एम. अफशार आलम आज परिवार सहित दरगाह शरीफ पहुंचे जहां उन्होंने काफी वक्त भी गुजारा। वह कहते हैं मैं काफी समय से कलियर शरीफ आने की कोशिश कर रहा था लेकिन साबिर साहब के दरबार में मेरी अर्जी नहीं लगी थी आज जाकर मेरी अर्जी स्वीकार हुई है जिस वजह से आज मैं साबिर साहब की दरगाह में पहुंचा मेरे साथ मेरा पूरा परिवार आया है उनको भी काफी अच्छा लगा। आगे भी मैं लगातार कलियर शरीफ आता रहूंगा। इस मौके पर श्यामवीर सैनी राज्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार, राव अफजल पूर्व चेयरमैन, डॉ. सोहराब अली, डॉ. शाहिद सिद्दीकी, अकरम प्रधान, डॉ. सत्येंद्र अशोक, प्रोफेसर अशरफ इक़बाल, एड. राव नावेद, मोहम्मद इकराम, दिलशाद, शादाब अली आदि मौजूद रहे।