📅 शनिवार, 21 नवंबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
पहाड़ों में उतरे आचार्य बालकृष्ण, किसानों के लिए तलाश रहे खेती की नई राह सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्राओं को दिया सेवा, स्वच्छता और संस्कारों का संदेश रुड़की विधानसभा से पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक शर्मा चुनाव मैदान में उतार सकते हैं अग्निवीर भर्ती को लेकर रुड़की में बदला यातायात प्लान, रुड़की में पानी की बोतलों और कोल्ड ड्रिंक पर जमकर हो रही ओवररेटिंग तेज रफ्तार कार का कहर, कई राहगीरों को मारी टक्कर ई-रिक्शा और कार की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन की मौत कॉपीराइट विवाद में दिल्ली की टीम ने रुड़की में कई ठिकानों पर की छापेमारी

ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने कहा क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 12 जून 2025 (1 साल पहले) 👁 3.2K बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने कहा क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा

रुड़की खेड़ीशिकोहपुर के विकास को लेकर कांग्रेस विधायक रवि बहादुर बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं जिसके चलते आज विधायक द्वारा सैंकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में खेड़ीशिकोहपुर गांव में चार करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। इस दौरान ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि वह विधानसभा ज्वालापुर में बड़े पैमाने पर विकास कार्य करा रहे हैं आज जिस सड़क का शिलान्यास उन्होंने किया है इसकी काफी लंबे समय से मांग चली आ रही थी। इस सड़क की गुणवत्ता को लेकर लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को खास निर्देश दिए गए हैं।सड़क में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।गुणवत्ता पर खास ध्यान दिया जा रहा है।रवि बहादुर का ग्रामीणों द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। रवि बहादुर भीड़ से गद नजर आए।इस मौके पर उन्होंने कहा कि घाड क्षेत्र आज भी बदहाल बना हुआ है। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेड़ीशिकोहपुर इस विधानसभा का सबसे बड़ा गांव है जहां सड़कों का विकास किया जायेगा। इस सड़क का आसपास के गांव को भी बड़ा लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि इस गांव का सबसे अधिक आना जाना छुटमलपुर में रहता है इसलिए इस सड़क को और भी बेहतर बनाया जा रहा है।ठेकेदार को भी दो टूक कर दिया गया है कि सड़क में गुणवत्ता का खास ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि आज भी इस क्षेत्र के लोग मूल भूत सुविधाओं से वंचित है सरकार का ध्यान इस क्षेत्र की ओर कतई नहीं है लेकिन अब इस क्षेत्र में उनके द्वारा विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। चुनाव में समय बेहद कम रह गया है लेकिन इसके बावजूद भी सड़कों का जाल गांव गांव में बिछाया जाएगा इस दौरान राव अब्दुल्लाह ख़ा, मिनी,राव जलीलुर्रहमान खा,राव तालिबराव रिफाकत उर्फ छोटे खा,राव शफ़ाहत,ग्राम प्रधान पति राव फसाहत,

बीडीसी,राव राजू,विधायक प्रतिनिधि शारिक पीरजी, लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आर एस गुसाई,सहायक अभियंता कपिल रावत, अवर अभियंता उदय चौधरी और ठेकेदार राजीव बंसल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।