📅 गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
रुड़की विधानसभा से पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक शर्मा चुनाव मैदान में उतार सकते हैं अग्निवीर भर्ती को लेकर रुड़की में बदला यातायात प्लान, रुड़की में पानी की बोतलों और कोल्ड ड्रिंक पर जमकर हो रही ओवररेटिंग तेज रफ्तार कार का कहर, कई राहगीरों को मारी टक्कर ई-रिक्शा और कार की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन की मौत कॉपीराइट विवाद में दिल्ली की टीम ने रुड़की में कई ठिकानों पर की छापेमारी अमरोहा स्थित फार्म हाउस पर बिना अनुमति प्रवेश का आरोप, पॉपुलर के बाग में छापेमारी, 280 किलो गोमांस बरामद एक आरोपी गिरफ्तार, आठ गोवंशीय पशुओं को कराया गया

हरेला पर्व पर हरिद्वार पुलिस का हरियाली संदेश, एसएसपी समेत अधिकारियों ने किया पौधारोपण

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 16 जुलाई 2026 (2 महीने पहले) 👁 48 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
हरेला पर्व पर हरिद्वार पुलिस का हरियाली संदेश, एसएसपी समेत अधिकारियों ने किया पौधारोपण

हरेला पर्व पर हरिद्वार पुलिस का हरियाली संदेश, एसएसपी समेत अधिकारियों ने किया पौधारोपण

पुलिस लाइन परिसर में लगाए गए छायादार और फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

रुड़की यातायात पुलिस और होमगार्ड जवान भी अभियान में हुए शामिल, सीओ बोले—पेड़ ही भविष्य की सुरक्षा

रुड़की। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर हरिद्वार पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जिलेभर में पौधारोपण अभियान चलाया। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण करना जितना जरूरी है, उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण उनकी नियमित देखभाल करना है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे तो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में बड़ी मदद मिल सकती है।

वहीं, रुड़की यातायात पुलिस लाइन में भी हरेला पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी (यातायात) बिपेंद्र सिंह, यातायात निरीक्षक योगेंद्र नाथ, यातायात पुलिस कर्मियों तथा होमगार्ड के जवानों ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन परिसर में 25 से अधिक छायादार और फलदार पौधे लगाए गए।

सीओ यातायात बिपेंद्र सिंह ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे वातावरण को शुद्ध रखने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और होमगार्ड जवानों ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने तथा लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। हरेला पर्व पर आयोजित इस अभियान के माध्यम से पुलिस ने समाज को हरियाली बढ़ाने और प्रकृति संरक्षण का सकारात्मक संदेश दिया।