📅 गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
रुड़की विधानसभा से पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक शर्मा चुनाव मैदान में उतार सकते हैं अग्निवीर भर्ती को लेकर रुड़की में बदला यातायात प्लान, रुड़की में पानी की बोतलों और कोल्ड ड्रिंक पर जमकर हो रही ओवररेटिंग तेज रफ्तार कार का कहर, कई राहगीरों को मारी टक्कर ई-रिक्शा और कार की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन की मौत कॉपीराइट विवाद में दिल्ली की टीम ने रुड़की में कई ठिकानों पर की छापेमारी अमरोहा स्थित फार्म हाउस पर बिना अनुमति प्रवेश का आरोप, पॉपुलर के बाग में छापेमारी, 280 किलो गोमांस बरामद एक आरोपी गिरफ्तार, आठ गोवंशीय पशुओं को कराया गया

हाईवे पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, नई नवेली गाड़ी देखते ही देखते राख

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 21 जुलाई 2026 (2 महीने पहले) 👁 93 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
हाईवे पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, नई नवेली गाड़ी देखते ही देखते राख

हाईवे पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, नई नवेली गाड़ी देखते ही देखते राख

मेरठ के दो युवकों ने कूदकर बचाई जान, मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर मची अफरा-तफरी

रुड़की। मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर नगला इमरती के पास मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हाईवे पर दौड़ रही एक कार में अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरी कार आग के गोले में तब्दील हो गई। कार से उठती ऊंची लपटों और धुएं के गुबार ने हाईवे पर अफरा-तफरी मचा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत कार सवारों को बाहर निकलने के लिए आवाज लगाई।
कार में सवार मेरठ निवासी दो युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कार रोककर बाहर छलांग लगा दी। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और लाखों रुपये की नई नवेली कार जलकर पूरी तरह राख हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन हाल ही में खरीदा गया था, इसलिए घटना से कार मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने के कारण हाईवे पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सामान्य कराया।
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। राहत की बात यह रही कि कार सवार दोनों युवक सुरक्षित बच गए और इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद हाईवे पर जलती कार का वीडियो राहगीरों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।