📅 गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
रुड़की विधानसभा से पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक शर्मा चुनाव मैदान में उतार सकते हैं अग्निवीर भर्ती को लेकर रुड़की में बदला यातायात प्लान, रुड़की में पानी की बोतलों और कोल्ड ड्रिंक पर जमकर हो रही ओवररेटिंग तेज रफ्तार कार का कहर, कई राहगीरों को मारी टक्कर ई-रिक्शा और कार की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन की मौत कॉपीराइट विवाद में दिल्ली की टीम ने रुड़की में कई ठिकानों पर की छापेमारी अमरोहा स्थित फार्म हाउस पर बिना अनुमति प्रवेश का आरोप, पॉपुलर के बाग में छापेमारी, 280 किलो गोमांस बरामद एक आरोपी गिरफ्तार, आठ गोवंशीय पशुओं को कराया गया

नशे में धुत बारातियों पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप,

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 22 जुलाई 2026 (2 महीने पहले) 👁 220 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
नशे में धुत बारातियों पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप,

निकाह बना जंग का मैदान! छेड़छाड़ के आरोप से टूटी शादी, दहेज लौटाकर निकली बारात पर फिर बरसे लाठी-घूंसे

नशे में धुत बारातियों पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप, दुल्हन का दूसरे युवक से पढ़वाया गया निकाह

रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित निकाह समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब बारात में शामिल कुछ युवकों पर महिलाओं से छेड़छाड़ और अभद्रता करने का आरोप लगा। देखते ही देखते निकाह की खुशियां चीख-पुकार और मारपीट में तब्दील हो गईं। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, जिससे बैंक्वेट हॉल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह हालात पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार भगवानपुर निवासी युवती का निकाह झबरेड़ा निवासी युवक से होना था। आरोप है कि बारात में शामिल कुछ युवक नशे की हालत में थे और उन्होंने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसका विरोध करने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि युवती पक्ष ने निकाह करने से साफ इनकार कर दिया और शादी तोड़ने का फैसला ले लिया।
काफी देर तक चली पंचायत और पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। समझौते के तहत दूल्हे पक्ष ने शादी में दिया गया दहेज का सामान वापस लिया और बैंक्वेट हॉल में हुए खाने-पीने का पूरा खर्च भी अदा किया। इसके बाद युवती का निकाह दूसरे युवक से करा दिया गया।
आरोप है कि समझौते के बाद जब दूल्हे पक्ष के लोग वापस लौटने लगे तो उन पर अचानक हमला कर दिया गया। दोनों पक्षों के बीच फिर से मारपीट शुरू हो गई, जिसमें दूल्हे पक्ष के कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए।
बुधवार सुबह दूल्हे पक्ष के लोग गंगनहर कोतवाली पहुंचे और युवती पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।