📅 गुरुवार, 23 जुलाई 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
माइनिंग टीम पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, फरारी के बाद पुलिस ने दबोचा मंदिर की गद्दी की लड़ाई में दो साधुओं का कत्ल, 24 घंटे में तीन हत्यारोपी गिरफ्तार नशे में धुत बारातियों पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप, हाईवे पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, नई नवेली गाड़ी देखते ही देखते राख मौत का कारोबार बेनकाब! नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं नकली दवाइयाँ, STF के छापे में करोड़ों का खेल उजागर रिश्तों को किया शर्मसार! बहू का आरोप— ससुर ने बनाया हमबिस्तर होने का दबाव! घर से नाराज होकर रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंची युवती, जीआरपी ने परिजनों से मिलवाया हरेला पर्व पर हरिद्वार पुलिस का हरियाली संदेश, एसएसपी समेत अधिकारियों ने किया पौधारोपण

मंदिर की गद्दी की लड़ाई में दो साधुओं का कत्ल, 24 घंटे में तीन हत्यारोपी गिरफ्तार

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 22 जुलाई 2026 (12 घंटे पहले) 👁 67 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
मंदिर की गद्दी की लड़ाई में दो साधुओं का कत्ल, 24 घंटे में तीन हत्यारोपी गिरफ्तार

मंदिर की गद्दी की लड़ाई में दो साधुओं का कत्ल, 24 घंटे में तीन हत्यारोपी गिरफ्तार

पथरी पुलिस का बड़ा खुलासा, सीसीटीवी बंद कर की गई थी वारदात; चौथे आरोपी की तलाश जारी

हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र के शिवगढ़ स्थित एक मंदिर में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का हरिद्वार पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मंदिर की गद्दी को लेकर चल रहे विवाद ने खूनी रूप ले लिया और इसी रंजिश में दो साधुओं की निर्मम हत्या कर उनके शव आश्रम परिसर में गड्ढा खोदकर दबा दिए गए।
गद्दी को लेकर रची गई थी हत्या की साजिश
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने बताया कि 21 जुलाई को पंकज निवासी ऐथल ने थाना पथरी में सूचना दी थी कि मंदिर में रह रहे दो साधुओं की हत्या कर दी गई है। सूचना पर पुलिस, एफएसएल टीम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने, मंदिर से जुड़े लोगों से पूछताछ और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद पुलिस का शक मंदिर से जुड़े लोगों पर गया। सक्रिय मुखबिर तंत्र की सूचना पर पुलिस ने काठा पीर के जंगल से अंकुर उर्फ अखिल गिरी, आशु और राममिलन को गिरफ्तार कर लिया।
सीसीटीवी बंद कर वारदात, खून के निशान मिटाने को जलाया गद्दा
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि मृतक पारसगिरी ने सेवागिरी को मंदिर की गद्दी का मालिक बना दिया था। इसी बात से नाराज चारों आरोपियों ने हत्या की साजिश रची। देर रात पहले मंदिर के सीसीटीवी कैमरे बंद किए गए, फिर सेवागिरी की धारदार पाठल से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसके बाद पारसगिरी को बाथरूम में पटककर उसके गले और शरीर पर कई वार किए गए। वारदात के बाद आरोपियों ने आश्रम परिसर में गड्ढा खोदकर दोनों शव दबा दिए और हॉल में फैले खून के निशान मिटाने के लिए खून से सना गद्दा बाहर ले जाकर जला दिया। इतना ही नहीं, मंदिर में मौजूद उत्तम झा को भी धमकाकर उसका मोबाइल और सिम तोड़ने तथा क्षेत्र छोड़कर चले जाने की सलाह दी गई।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो फावड़े और एक पाठल बरामद कर लिया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि फरार चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और सीआईयू की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इस त्वरित कार्रवाई को हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।