📅 गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
रुड़की विधानसभा से पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक शर्मा चुनाव मैदान में उतार सकते हैं अग्निवीर भर्ती को लेकर रुड़की में बदला यातायात प्लान, रुड़की में पानी की बोतलों और कोल्ड ड्रिंक पर जमकर हो रही ओवररेटिंग तेज रफ्तार कार का कहर, कई राहगीरों को मारी टक्कर ई-रिक्शा और कार की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन की मौत कॉपीराइट विवाद में दिल्ली की टीम ने रुड़की में कई ठिकानों पर की छापेमारी अमरोहा स्थित फार्म हाउस पर बिना अनुमति प्रवेश का आरोप, पॉपुलर के बाग में छापेमारी, 280 किलो गोमांस बरामद एक आरोपी गिरफ्तार, आठ गोवंशीय पशुओं को कराया गया

प्लेटफॉर्म पर मिली लाश से मचा हड़कंप, बैग में मिले पहचान पत्र से खुली युवक की पहचान

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 23 जुलाई 2026 (2 महीने पहले) 👁 208 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
प्लेटफॉर्म पर मिली लाश से मचा हड़कंप, बैग में मिले पहचान पत्र से खुली युवक की पहचान

प्लेटफॉर्म पर मिली लाश से मचा हड़कंप, बैग में मिले पहचान पत्र से खुली युवक की पहचान

रुड़की स्टेशन पर अचेत मिला था युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित; जीआरपी हर पहलू की जांच में जुटी

रुड़की। रुड़की रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर गुरुवार तड़के एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और अचेत पड़े युवक को तत्काल एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय रुड़की पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, रात करीब 1:55 बजे स्टेशन मास्टर कार्यालय से जीआरपी चौकी को सूचना मिली कि प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित पूछताछ केंद्र (इंक्वायरी) के पास एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
तलाशी के दौरान युवक के पास से एक बैग बरामद हुआ। बैग में मिले वोटर आईडी कार्ड के आधार पर उसकी पहचान आशुतोष पुत्र सूर्य नारायण (33 वर्ष), निवासी ग्राम हाटा, थाना लार, तहसील सलेमपुर, जिला देवरिया (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। हालांकि पुलिस पहचान का आधिकारिक सत्यापन कराने के साथ ही परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
जीआरपी अधिकारियों के मुताबिक, शव को शिनाख्त और सुरक्षा की दृष्टि से सरकारी सिविल अस्पताल रुड़की की मोर्चरी में रखवाया गया है। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल जीआरपी मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।