📅 बुधवार, 12 अगस्त 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
कलियर शरीफ में होने वाले 758 वें सालाना उर्स को लेकर पुलिस की ब्रीफिंग इंस्टाग्राम विवाद के बीच युवक को मारी गोली, हायर सेंटर रेफर गुमशुदगी का खुला राज: चारों ने मिलकर की अंकित की हत्या, कांवड़ मेले की कमान संभालने हरिद्वार पहुंचे आईज, आनंद निलेश भरणे-डीआईजी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ,एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के साथ परखी सुरक्षा व्यवस्था दबाव नहीं माना तो बीच सड़क घेरकर पीटा, प्रधान के भाई पर हमले में 18 पर केस बस के केबिन में अचानक निकला सांप, चालक ने सूझबूझ से टाला बड़ा हादसा प्लेटफॉर्म पर मिली लाश से मचा हड़कंप, बैग में मिले पहचान पत्र से खुली युवक की पहचान माइनिंग टीम पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, फरारी के बाद पुलिस ने दबोचा

इंस्टाग्राम विवाद के बीच युवक को मारी गोली, हायर सेंटर रेफर

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 12 अगस्त 2026 (3 घंटे पहले) 👁 46 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
इंस्टाग्राम विवाद के बीच युवक को मारी गोली, हायर सेंटर रेफर

इंस्टाग्राम विवाद के बीच युवक को मारी गोली, हायर सेंटर रेफर; पुलिस जांच में जुटी

रुड़की। कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र में दिल्ली रोड के नजदीक डबल फाटक रेलवे पुल के समीप मोहम्मदपुर गांव निवासी एक युवक को गोली मारे जाने का मामला सामने आया है। फायरिंग की घटना में 18 वर्षीय प्रियांशु पुत्र संदीप घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
पुलिस ने घायल युवक को रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार घायल युवक की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।
बताया जा रहा है कि मोहम्मदपुर निवासी तीन युवक किसी काम से गांव से बाहर गए थे। इसी दौरान मोहनपुरा एंट्री गेट के पास एक मेडिकल स्टोर के नजदीक बाइक सवार तीन युवकों ने कथित तौर पर उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली लगने से प्रियांशु घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी बताए जा रहे युवक मौके से फरार हो गए।
मामले के संबंध में मोहम्मदपुर निवासी कीरत पाल कर्णवाल ने बताया कि युवकों के बीच इंस्टाग्राम सोशल मीडिया के माध्यम से पहले से ही किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने आशंका जताई कि इसी विवाद के चलते फायरिंग की घटना हुई है। उन्होंने बताया कि मामले में लिखित शिकायत देने के लिए वह रुड़की कोतवाली जा रहे हैं।
कीरत पाल कर्णवाल ने पुलिस से मांग की कि सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं के बीच बढ़ रहे विवादों को गंभीरता से लिया जाए और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
वहीं, घायल प्रियांशु के ताऊ ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनके भतीजे का किसी अन्य युवकों के साथ विवाद चल रहा है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद वह घायल प्रियांशु की ओर से घटना को लेकर पुलिस को तहरीर दी जाएगी
फोन के माध्यम से एसपी देहात शेखर चंद सुयाल से घटना के संबंध में जानकारी ली। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस को फायरिंग की घटना की सूचना मिली थी और घटना हुई है। गोली लगने से घायल युवक की स्थिति खतरे से बाहर है।
एसपी देहात ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला दूसरे पक्ष की बहन के साथ कथित छेड़छाड़ से जुड़े विवाद का बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दोनों पक्षों की ओर से सामने आने वाले तथ्यों और जांच के बाद ही फायरिंग की घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।