📅 बुधवार, 12 अगस्त 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
कलियर शरीफ में होने वाले 758 वें सालाना उर्स को लेकर पुलिस की ब्रीफिंग इंस्टाग्राम विवाद के बीच युवक को मारी गोली, हायर सेंटर रेफर गुमशुदगी का खुला राज: चारों ने मिलकर की अंकित की हत्या, कांवड़ मेले की कमान संभालने हरिद्वार पहुंचे आईज, आनंद निलेश भरणे-डीआईजी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ,एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के साथ परखी सुरक्षा व्यवस्था दबाव नहीं माना तो बीच सड़क घेरकर पीटा, प्रधान के भाई पर हमले में 18 पर केस बस के केबिन में अचानक निकला सांप, चालक ने सूझबूझ से टाला बड़ा हादसा प्लेटफॉर्म पर मिली लाश से मचा हड़कंप, बैग में मिले पहचान पत्र से खुली युवक की पहचान माइनिंग टीम पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, फरारी के बाद पुलिस ने दबोचा

कलियर शरीफ में होने वाले 758 वें सालाना उर्स को लेकर पुलिस की ब्रीफिंग

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 12 अगस्त 2026 (1 घंटे पहले) 👁 4 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
कलियर शरीफ में होने वाले 758 वें सालाना उर्स को लेकर पुलिस की ब्रीफिंग

758वें सालाना उर्स को लेकर पुलिस की ब्रीफिंग, 4 जोन और 13 सेक्टर में बांटा मेला क्षेत्र

रुड़की/कलियर 758वें सालाना उर्स/मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पिरान कलियर स्थित हज हाउस में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल की अध्यक्षता में उर्स मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की ब्रीफिंग आयोजित की गई।
ब्रीफिंग के दौरान उर्स मेला ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस बल, जोनल प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, फायर सर्विस, दूरसंचार, बीडीएस दल, अभिसूचना इकाई, पीएसी और पैरामिलिट्री बल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान रुड़की के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेठ, सीओ भगवानपुर सुमित पांडे, सीओ रुड़की ओसीन जोशी, सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी, प्रभारी निरीक्षक मेला केएम भंडारी, निरीक्षक अभिसूचना, निरीक्षक यातायात रुड़की, चौकी प्रभारी इमलीखेड़ा सहित दरगाह प्रशासन के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने के साथ ही श्रद्धालुओं और जायरीनों के साथ शालीनता एवं संयमित व्यवहार करने के निर्देश दिए। साथ ही अफवाहों पर प्रभावी रोक लगाने तथा समाज में आपसी सौहार्द बिगाड़ने और खटास पैदा करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
4 जोन और 13 सेक्टर में बांटा गया मेला क्षेत्र
उर्स मेला 2026 में कानून एवं शांति व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को 4 जोन और 13 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।
कोतवाली पीपल चौक के निकट आशियाना गेस्ट हाउस के सामने स्थित ग्राउंड में मेला प्रशासन एवं पुलिस के लिए अस्थायी कार्यालय और अन्य व्यवस्थाएं स्थापित की गई हैं। यहां जिलाधिकारी कार्यालय, मेलाधिकारी कार्यालय, प्रभारी निरीक्षक कार्यालय, आगंतुक कक्ष, कोतवाली कार्यालय, भोजनालय, मीटिंग हॉल, फायर सर्विस, वायरलेस कंट्रोल रूम, होमगार्ड एवं पीआरडी कार्यालय सहित पुलिस कर्मियों, होमगार्ड और पीआरडी जवानों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
सीसीटीवी और बैरियर से होगी निगरानी
यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेला क्षेत्र में करीब 100 स्थानों को सीसीटीवी कैमरों से कवर किया गया है। इसके अलावा 24 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए 13 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए 11 स्थानों पर वॉच टावर स्थापित किए जाएंगे। यातायात व्यवस्था, जायरीनों की सुविधा और सहायता के लिए 27 स्थानों पर अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं।
भारी पुलिस बल रहेगा तैनात
उर्स मेले के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 103 उपनिरीक्षक, 27 महिला उपनिरीक्षक, 265 आरक्षी, 49 महिला आरक्षी, एक कंपनी पीएसी, दो कंपनियां पैरामिलिट्री बल, 150 होमगार्ड, तीन फायर सर्विस टीमें, एक बम निरोधक दस्ता और दो रिकवरी वैन तैनात रहेंगी।
पुलिस अधिकारियों ने सभी ड्यूटी कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सतर्क रहने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।