📅 बुधवार, 16 सितंबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
दिग्गज नेता के सामने उतर गई पार्षद प्रतिनिधि की हेकड़ी! पुराने दिन याद दिलाए तो अब ‘आशीर्वाद’ की जुगत रुड़की में HRDA की बड़ी कार्रवाई, मेयर परिवार से जुड़े तीन निर्माण सील बृहस्पतिवार बाजार से जाम और अतिक्रमण की समस्या, नगर निगम की भूमिका पर उठे सवाल रुड़की में तेजी से खुल रहे हुक्का पार्लर, युवाओं के भविष्य को लेकर उठे सवाल बेशकीमती फैंसी खंभों से लाइटें गायब, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल मंगलौर कन्या पाठशाला में 630 छात्राओं को निशुल्क स्कूल सालियर बूथ पर 141 मतदाताओं के नामों पर आपत्ति, विधायक तीन बसों में ग्रामीणों को लेकर पहुंचे तहसील अब्दुल कलाम चौक पर दो पक्षों में विवाद, पांच रोग हिरासत में

बरेली से झंडा लेकर 150 जायरीनों का जत्था पहुंचा कलियर,

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 13 अगस्त 2026 (1 महीने पहले) 👁 53 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
बरेली से झंडा लेकर 150 जायरीनों का जत्था पहुंचा कलियर,

Writing
बरेली से झंडा लेकर 150 जायरीनों का जत्था पहुंचा कलियर, आज होगी झंडा कुशाई
रुड़की/कलियर। दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स की शुरुआत से पहले बरेली शरीफ से झंडा लेकर करीब 150 जायरीनों का जत्था 11 दिन का सफर तय करने के बाद गुरुवार को पिरान कलियर पहुंचा। कलियर पहुंचने पर शाह यावर एजाज साबरी ने जत्थे का फूल-मालाओं से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। झंडे के कलियर पहुंचने के साथ ही दरगाह परिसर में उर्स की रौनक बढ़ गई और दूर-दराज से अकीदतमंदों के पहुंचने का सिलसिला भी तेज हो गया।
असर की नमाज के बाद सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी की सरपरस्ती में दरगाह साबिर पाक के बुलंद दरवाजे पर झंडा कुशाई (झंडा फहराने) की रस्म अदा की जाएगी। इसी के साथ दरगाह साबिर पाक का सालाना उर्स विधिवत रूप से शुरू हो जाएगा। झंडा कुशाई की रस्म में शामिल होने के लिए कलियर और आसपास के क्षेत्रों के अलावा पंजाब, रामपुर, मुरादाबाद, नजीबाबाद, बिजनौर, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंच रहे हैं।
शाह यावर अली एजाज साबरी ने बताया कि सूफी वसीम मियां साबरी और कमाल मियां साबरी नासिरी अपने साथी मेहराज साबरी, काजी रिजवान, शाहिद रजा नूरी, गुड्डू कोट और इमरान साबरी के नेतृत्व में करीब 150 जायरीनों का जत्था चार अगस्त को बरेली शरीफ से झंडा लेकर रवाना हुआ था। करीब 11 दिन का सफर तय करने के बाद जत्था पिरान कलियर पहुंचा है।
उन्होंने बताया कि असर की नमाज के बाद सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी की सरपरस्ती में दरगाह के बुलंद दरवाजे पर झंडा फहराने की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद देश की एकता, अखंडता और खुशहाली के साथ ही सालाना उर्स के सकुशल संपन्न होने की दुआ की जाएगी।
झंडा कुशाई की रस्म को लेकर दरगाह परिसर और आसपास के क्षेत्र में अकीदतमंदों की भीड़ जुटने लगी है। उर्स के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में जायरीनों के कलियर पहुंचने की संभावना है।
इस दौरान शाह यावर मियां साबरी, नासिर मियां, गाजी मियां, असद साबरी, सूफी राशिद साबरी, नोमी मियां, शफीक साबरी, मुनव्वर अली साबरी, सज्जादा प्रतिनिधि शाह सुहैल मियां, सलीम उदयपुर, गुलशाद सिद्दीकी, दीपक, राहुल अरोड़ा, गुरप्रीत सिंह और गुलफाम साबरी आदि मौजूद रहे।