📅 गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
रुड़की विधानसभा से पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक शर्मा चुनाव मैदान में उतार सकते हैं अग्निवीर भर्ती को लेकर रुड़की में बदला यातायात प्लान, रुड़की में पानी की बोतलों और कोल्ड ड्रिंक पर जमकर हो रही ओवररेटिंग तेज रफ्तार कार का कहर, कई राहगीरों को मारी टक्कर ई-रिक्शा और कार की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन की मौत कॉपीराइट विवाद में दिल्ली की टीम ने रुड़की में कई ठिकानों पर की छापेमारी अमरोहा स्थित फार्म हाउस पर बिना अनुमति प्रवेश का आरोप, पॉपुलर के बाग में छापेमारी, 280 किलो गोमांस बरामद एक आरोपी गिरफ्तार, आठ गोवंशीय पशुओं को कराया गया

उर्स मेले को लेकर कलियर पुलिस ने तेज की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 14 अगस्त 2026 (1 महीने पहले) 👁 57 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
उर्स मेले को लेकर कलियर पुलिस ने तेज की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई

उर्स मेले को लेकर कलियर पुलिस ने तेज की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई

मेला क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से हटाया अतिक्रमण, पुलिस एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

रुड़की,कलियर। उर्स मेला सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कलियर पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस टीम द्वारा कलियर क्षेत्र में अतिक्रमण वाले स्थानों को चिह्नित कर उन्हें अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस टीम ने पिरान कलियर बाजार में अभियान चलाया, जहां कई दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों का सामान सड़क तक फैलाकर अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण किया गया था। इससे आवागमन प्रभावित होने के साथ ही मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी हुई थी।
कलियर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीपल चौक, टंकी चौक, नवाब बाजार, सोहलपुर रोड तथा दरगाह मुख्य मार्ग सहित अन्य स्थानों से अतिक्रमण हटाया। साथ ही अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों से अपील की कि वे सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करें और मेला क्षेत्र में यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि उर्स मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।