📅 गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
रुड़की विधानसभा से पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक शर्मा चुनाव मैदान में उतार सकते हैं अग्निवीर भर्ती को लेकर रुड़की में बदला यातायात प्लान, रुड़की में पानी की बोतलों और कोल्ड ड्रिंक पर जमकर हो रही ओवररेटिंग तेज रफ्तार कार का कहर, कई राहगीरों को मारी टक्कर ई-रिक्शा और कार की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन की मौत कॉपीराइट विवाद में दिल्ली की टीम ने रुड़की में कई ठिकानों पर की छापेमारी अमरोहा स्थित फार्म हाउस पर बिना अनुमति प्रवेश का आरोप, पॉपुलर के बाग में छापेमारी, 280 किलो गोमांस बरामद एक आरोपी गिरफ्तार, आठ गोवंशीय पशुओं को कराया गया

स्वतंत्रता दिवस से पूर्व हरिद्वार पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 14 अगस्त 2026 (1 महीने पहले) 👁 43 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस से पूर्व हरिद्वार पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

स्वतंत्रता दिवस से पूर्व हरिद्वार पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

हरिद्वार, रुड़की । स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। इसी क्रम में हरिद्वार पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस टीमों द्वारा होटल, धर्मशाला, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, प्रमुख बाजारों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। इसके साथ ही महत्वपूर्ण एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की मदद से सघन सुरक्षा जांच की जा रही है।
पुलिस द्वारा होटल एवं धर्मशालाओं में ठहरने वाले लोगों के सत्यापन के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ाते हुए लगातार निगरानी की जा रही है।
स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है।