एक महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, मौके से दो पीड़ित महिलाओं को सकुशल कराया गया रेस्क्यू

देह व्यापार के खिलाफ एएचटीयू और सिडकुल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, होटल में छापेमारी
एक महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, मौके से दो पीड़ित महिलाओं को सकुशल कराया गया रेस्क्यू
रुड़की। हरिद्वार जिले में देह व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल युवराज में छापेमारी की। पुलिस ने मौके से देह व्यापार में संलिप्त पाए जाने पर एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। वहीं, कार्रवाई के दौरान दो पीड़ित महिलाओं को सकुशल बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह (आईपीएस) के दिशा-निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक रुड़की एवं एएचटीयू की नोडल अधिकारी ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 2 नवंबर 2026 को होटल में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिलने पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और थाना सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल युवराज में छापेमारी की। पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए एक महिला अभियुक्ता और दो पुरुष अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही वहां मौजूद दो पीड़ित महिलाओं को सकुशल बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक, मामले में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
एएचटीयू की टीम
प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र रमोला
उपनिरीक्षक राखी रावत
हेड कांस्टेबल राकेश
हेड कांस्टेबल दीपक डबराल
महिला कांस्टेबल शशिबाला
दीपक रमोला
सिडकुल पुलिस टीम
उपनिरीक्षक प्रियंका इजराइल
कांस्टेबल जितेंद्र
कांस्टेबल मनीष
हेड कांस्टेबल दीपक डबराल
महिला कांस्टेबल शशिबाला
दीपक रमोला
सिडकुल पुलिस टीम
उपनिरीक्षक प्रियंका इजराइल
कांस्टेबल जितेंद्र
कांस्टेबल मनीष




