📅 मंगलवार, 25 अगस्त 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
सिविल लाइंस में नजूल भूमि पर हो रहे निर्माणों पर उठे सवाल कैंप में आसान नक्शा पास कराने के दावे, दफ्तर पहुंचते ही व्यवस्था के अलग रंग! तालाब किनारे सहबान को गोली मारकर भागा हमलावर, गांव में मचा हड़कंप रुड़की में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या खबर का असर: नींद से जागा जल संस्थान, चंद घंटों में गड्ढे भरने पहुंची जेसीबी बीटी गंज मुख्य चौराहे पर खुले गड्ढे बने हादसों का कारण तेज बहाव में बह रहे 24 वर्षीय जायरीन को आपदा राहत दल ने सकुशल बचाया गौकशी के मामले में पांच वांछित आरोपी गिरफ्तार

बंधक बनाकर तीन युवको की लाठी डंडो और बेल्ट से बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 29 मई 2026 (2 महीने पहले) 👁 243 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
बंधक बनाकर तीन युवको की लाठी डंडो और बेल्ट से बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल

रुड़की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम थिथोला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कैसे तीन युवकों को बंधक बनाकर बड़ी बेरहमी के साथ लात घुसो से पीटा जा रहा है घायल तीनों युवक गिड़गिड़ा कर अपनी जान की भीख मांगते हुए नजर आ रहे है।

सूत्रों की माने तो तीनों युवकों का आरोपियों के साथ कुछ विवाद चल रहा था जिसके बाद इनको पकड़ कर बंधक बना लिया गया और बाद में तीनों को जमकर पीटा गया। पिटाई करते हुए इनका वीडियो भी मोबाइल में बनाया गया अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कुछ दबंग किस्म के युवक तीनों युवकों को बेल्ट और लात घुसो से मारते हुए नजर आ रहे हैं घायल युवकों के कपड़े भी खून से लतपत दिखाई दे रहे है। अब यह जांच का विषय है कि आखिरकार इनको इतनी क्रूरता के साथ किस लिए पीटा गया और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की है या आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं।

वहीं सूत्रों का यह भी कहना है कि पहले इन तीनों युवकों के द्वारा ही कुछ लड़कों को पीटा गया था जिसके बदले में फिर उन तीनों को बंधक बना कर पीटा गया। पिटाई की पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया गया साथ ही दोनों पक्षों ने बाहर ही आपस में कंप्रोमाइज भी कर डाला।