📅 मंगलवार, 25 अगस्त 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
सिविल लाइंस में नजूल भूमि पर हो रहे निर्माणों पर उठे सवाल कैंप में आसान नक्शा पास कराने के दावे, दफ्तर पहुंचते ही व्यवस्था के अलग रंग! तालाब किनारे सहबान को गोली मारकर भागा हमलावर, गांव में मचा हड़कंप रुड़की में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या खबर का असर: नींद से जागा जल संस्थान, चंद घंटों में गड्ढे भरने पहुंची जेसीबी बीटी गंज मुख्य चौराहे पर खुले गड्ढे बने हादसों का कारण तेज बहाव में बह रहे 24 वर्षीय जायरीन को आपदा राहत दल ने सकुशल बचाया गौकशी के मामले में पांच वांछित आरोपी गिरफ्तार

उधमसिंह नगर मे मृतक सुखवन्त सिंह के मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा की सख्त कार्रवाई थाना अध्यक्ष सहित कई पुलिस कर्मियों को किया…

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 12 जनवरी 2026 (7 महीने पहले) 👁 3.7K बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
उधमसिंह नगर मे मृतक सुखवन्त सिंह के मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा की सख्त कार्रवाई थाना अध्यक्ष सहित कई पुलिस कर्मियों को किया…

उत्तराखंड उधम सिंह नगर में हुए मृतक सुखवन्त सिंह पुत्र तेजा सिंह, निवासी ग्राम पैगा, कोतवाली आईटीआई से जुड़े प्रकरण में घोर लापरवाही और उदासीनता सामने आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा ने कड़ा कदम उठाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने दो उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि चौकी पैगा पर तैनात 10 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।

➡️ उपनिरीक्षक ना०पु० कुन्दन सिंह रौतेला (थानाध्यक्ष, कोतवाली आईटीआई) एवं उपनिरीक्षक ना०पु० प्रकाश बिष्ट (कोतवाली आईटीआई) के विरुद्ध प्रकरण में बरती गई लापरवाही के संबंध में अनुशासनिक कार्रवाई प्रस्तावित/प्रचलित है। इसी के तहत दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

➡️ इसके साथ ही चौकी पैगा, कोतवाली आईटीआई पर नियुक्त निम्नलिखित अधिकारी एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है—

➡️ उपनिरीक्षक/चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार,

➡️ अ0उ0नि0 सोमवीर सिंह,

➡️आरक्षी 327 ना0पु0 भूपेन्द्र सिंह,

➡️ आरक्षी 690 ना0पु0 दिनेश तिवारी,

➡️ मु0आरक्षी 154 ना0पु0 शेखर बनकोटी,

➡️ आरक्षी 501 ना0पु0 सुरेश चन्द्र,

➡️ आरक्षी 392 ना0पु0 योगेश चौधरी,

➡️ आरक्षी 60 ना0पु0 राजेन्द्र गिरी,

➡️ आरक्षी 298 ना0पु0 दीपक प्रसाद

➡️आरक्षी 159 ना0पु0 संजय कुमार।