📅 गुरुवार, 9 जुलाई 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
रेस्टोरेंट में दिनदहाड़े चोरी, 25-30 हजार की नकदी ले उड़ा आरोपी; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात पंजाब जाएगी पुलिस टीम नशे के पूरे नेटवर्क पर शिकंजा सोलानी पुल का इंतजार खत्म! नवंबर से पहले दौड़ेंगे वाहन, मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया दावा “सीनियर लाइन में, जूनियर सिंहासन पर!” रुड़की । मोहर्रम के अवसर पर गंग नहर कोतवाली में पुलिस उपाधीक्षक सुश्री ओशिन जोशी की अध्यक्षता में नगर क्षेत्र के सभी मुस्लिम समुदाय के अखाड़ों के… देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी रुड़की की वायर निर्माण इकाई पर राज्य कर विभाग का शिकंजा, फर्जी बिलों से जीएसटी चोरी का खुलासा सार्वजनिक सड़क पर कब्जे की कोशिश? कृष्ण कुंज विहार में गड़े लोहे के पिलरों पर बवाल!

विद्युत विभाग और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने बिजली चोरी करने वालों पर मारा छापा

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 7 जनवरी 2026 (6 महीने पहले) 👁 4.4K बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विद्युत विभाग और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने बिजली चोरी करने वालों पर मारा छापा

160 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा।

रुड़की विद्युत वितरण खण्ड नगरीय रुड़की के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि आज सुबह विजिलेंस के साथ बिजली चोरी पर संयुक्त कार्रवाई की गई है। पिछले काफी लंबे समय से क्षेत्र में बिजली चोरी की शिकायत मिल रही थी उसी को लेकर आज बिजली चोरी को पकड़ने का अभियान चलाया गया।

जिस तरह से सुबह के समय विद्युत विभाग ने विजिलेंस टीम के साथ मिलकर जो कार्रवाई की यह अब तक की क्षेत्र में सबसे बड़ी बिजली चोरी के खिलाफ कार्यवाही मानी जा रही है।क्योंकि 160 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है पूरे क्षेत्र में अब यह चर्चा का विषय बना हुआ है। जिन गांवों में बिजली चोरी की जा रही थी उनमें घोड़ेवाला, मरगूबपुर,भौरी, डेरा, बेढडी राजपुताना, बेलड़ा आदि शामिल है।

अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्रा का कहना है कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यह बड़ी कार्यवाही की गई है क्योंकि लंबे समय से बिजली चोरी की शिकायत लगातार विभाग को मिल रही थी उसी पर आज कार्यवाही करते हुए पांच गांव में एक साथ विद्युत विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है इस दौरान स्थानीय पुलिस के साथ-साथ भारी मात्रा में पीएसी फोर्स भी साथ रही। उनका साफ तौर से कहना है कि कोई भी व्यक्ति अगर आगे भी इस तरह से बिजली चोरी करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई विभाग के द्वारा की जाएगी।

इस दौरान मौजूद रहे विजिलेंस टीम के अधिशासी अभियंता अरुण कान्त,अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्रा, एसडीओ अश्वनी सिह,सहायक अभियंता विजिलेंस धनंजय, रोबिन, विकास, अनिल, इंस्पेक्टर मारुत शाह इंस्पेक्टर सरिता शाह, संजीव त्यागी, एसडीओ आकाश सिंह, श्रीमती अनिता सैनी, गुलशन गुलानी, संजीव राणा, के साथ-साथ अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा!