📅 शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस से पूर्व हरिद्वार पुलिस का सघन चेकिंग अभियान उर्स मेले को लेकर कलियर पुलिस ने तेज की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद राष्ट्र एकता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश नजूल जमीन पर ‘निर्माण का खेल’! तिरंगे की शान में गूंजा रुड़की, भाजपा की तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब बरेली से झंडा लेकर 150 जायरीनों का जत्था पहुंचा कलियर, 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार 95 वर्षीय अम्मा जगवती देवी ने सिखाया पारंपरिक नृत्य

ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 15 जून 2026 (2 महीने पहले) 👁 2.2K बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

रुड़की रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा, जीआरपी ने शुरू की जांच

रुड़की। रुड़की रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर जीआरपी और रेलवे अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 14305 दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस रुड़की रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर पहुंची थी। इसी दौरान एक बुजुर्ग यात्री ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। बताया गया है कि ट्रेन में चढ़ते समय अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह असंतुलित होकर नीचे गिर गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

जीआरपी द्वारा की गई जांच में मृतक की पहचान हरवीर सिंह पुत्र मुंशी निवासी शाहपुर बड़ोली, थाना बड़ौत, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। उनकी उम्र लगभग 75 वर्ष बताई गई है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। साथ ही हादसे के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें तथा प्लेटफार्म पर पूरी सावधानी बरतें। छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। रुड़की रेलवे स्टेशन पर हुई इस घटना ने एक बार फिर रेलवे यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की आवश्यकता को उजागर किया है।