📅 मंगलवार, 24 नवंबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
पहाड़ों में उतरे आचार्य बालकृष्ण, किसानों के लिए तलाश रहे खेती की नई राह सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्राओं को दिया सेवा, स्वच्छता और संस्कारों का संदेश रुड़की विधानसभा से पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक शर्मा चुनाव मैदान में उतार सकते हैं अग्निवीर भर्ती को लेकर रुड़की में बदला यातायात प्लान, रुड़की में पानी की बोतलों और कोल्ड ड्रिंक पर जमकर हो रही ओवररेटिंग तेज रफ्तार कार का कहर, कई राहगीरों को मारी टक्कर ई-रिक्शा और कार की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन की मौत कॉपीराइट विवाद में दिल्ली की टीम ने रुड़की में कई ठिकानों पर की छापेमारी

लक्सर में विधायक उमेश कुमार शर्मा की ओर से 251 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह,

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 24 नवंबर 2026 (36 मिनट पहले) 👁 8 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
लक्सर में विधायक उमेश कुमार शर्मा की ओर से 251 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह,

लक्सर में विधायक उमेश कुमार शर्मा की ओर से 251 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह, एक ही पंडाल में हुआ विवाह और निकाह

बी प्राक, मीका सिंह, मासूम शर्मा, आचार्य बालकृष्ण और अवध ओझा समेत कई हस्तियों ने की शिरकत, हजारों लोग बने आयोजन के साक्षी

रुड़की/लक्सर। खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा की ओर से लक्सर में 251 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायक बी प्राक, मासूम शर्मा, मीका सिंह, अल्तमश, शेरा, आचार्य बालकृष्ण और अवध ओझा समेत कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। खास बात यह रही कि एक ही पंडाल में विभिन्न धर्मों के रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह और निकाह संपन्न कराए गए। इस आयोजन में हजारों की संख्या में लोग दूर-दराज से पहुंचे और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में पहुंचे आचार्य बालकृष्ण ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि एक साथ 251 निर्धन बेटियों का विवाह और निकाह कराना बेहद सराहनीय कार्य है। इसके लिए विधायक उमेश कुमार शर्मा बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास में ऐसे उदाहरण भी रहे हैं, जहां विधायकों की ओर से एक हजार से अधिक बेटियों के विवाह कराने का सिलसिला चलाया गया हो। उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे सामाजिक आयोजनों में भी कमियां निकालने का प्रयास करते हैं, जबकि आलोचना करने के बजाय उन्हें आगे आकर इस तरह के आयोजन करने चाहिए।